HAR-ROH-OMC-ram rahim son jasmeet new dera chief

1000 करोड़ का मालिक बनते ही विदेश भागा बाबा का बेटा, सोशल मीडिया में चर्चा

सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है की दुष्कर्मी बाबा के बेटे जसमीत सिंह की कनाडा गया है।

रोहतक। डेरे की 1000 करोड़ की संपत्ति के वारिस चुनने की कवायद शुरू हो गई है। डेरा मुखी के पैतृक गांव गुरुसर मोडिया में परिवार की इस बारे में पहली बैठक हुई, जिसमें करीब-करीब सहमति बनी कि नया डेरा प्रमुख जसमीत को ही बनाया जाए। अंतिम मुहर डेरा मुखी लगाएंगे। उधर सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है की दुष्कर्मी बाबा के बेटे जसमीत सिंह की कनाडा गया है। बाबा के ये खास भाग रहे थे विदेश...
- कुछ दिन पहले बाबा के बेटे जसमीत की फेसबुक पोस्ट पर कनाडा से उसकी ही एक तस्वीर डाली गई है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कनाडा भाग गया है।
- बाबा के खास चेला जिन दंगा भड़काने का आरोप था वह भी आदित्य इंसां व सुरेंद्र धीमान देश छोड़कर भागने की तैयारी में थे।
- पुलिस ने इनकी तलाश के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया था। हरियाणा पुलिस की एक टीम इनकी तलाश में नेपाल बॉर्डर पर भी भेजी थी।
- 26 अगस्त को आदित्य इंसां, सुरेंद्र धीमान, दिलावर इंसां, पवन इंसां व मोहिंदर इंसां के खिलाफ दंगा भड़काने का केस दर्ज किया गया था।
- पुलिस की ओर से पंचकूला के लोगों से अपील की थी कि अगर कोई वीडियो उनके द्वारा बनाई गई है जिसमें दंगाइयों की पहचान हुई है तो वह पुलिस को उक्त वीडियो मुहैया करवाएं।
सुरेंद्र धीमान इंसां ने किया सरेंडर
- दंगा भड़काने के आरोपी डेरा समर्थक सुरेंद्र धीमान इंसां ने बुधवार शाम 4 बजे पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
- गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
- गौरतलब है कि भास्कर ने 26 अगस्त के अंक में ही बताया था कि पंचकूला में दंगा भड़काने वाले पांच लोग कौन थे।
- इसमें आदित्य इंसां, सुरेंद्र धीमान इंसां, दिलावर इंसां, पवन इंसां और मोहिंदर इंसां शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने इन पांचों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
- पुलिस देश भर के एयरपोर्ट, बंदरगाह, बस व रेलवे स्टेशन पर इनकी तलाश कर रही है। इसी बीच सुरेंद्र ने सरेंडर कर दिया। अब बाकी की तलाश जारी है।
ऐसी है बाबा राम रहीम की फैमिली
- बाबा राम रहीम दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी चरणप्रीत और छोटी का नाम अमरप्रीत है।
- राम रहीम की दो बेटियों के अलावा एक बेटी हनीप्रीत को गोद लिया हुआ है।
- गुरमीत राम रहीम की मां का नाम नसीब कौर इंसान है।
- इनकी बड़ी बेटी चरणप्रीत कौर के हसबैंड का नाम डॉक्टर शान-ए-मीत इंसान जबकि, छोटी बेटी अमरप्रीत के हसबैंड का नाम रूह-ए-मीत इंसान है ।
- गुरमीत राम रहीम के बेटे जसमीत की शादी बठिंडा के पूर्व एमएलए हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी हुस्नमीत इंसान से हई है। राम रहीम के दो दामाद रूहेमीत और डॉ. शम्मेमीत है।

controversy-this is the refreshing look of kareena kapoor khan

तैमूर की मॉम करीना कपूर खान का ये है Refreshing look, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

मुंबई। रील हो या फिर रियल लाइफ। करीना कपूर खान किसी न किसी बात को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। कभी बेटे तैमूर के साथ वो दिखाई देती हैं तो कभी अपनी खास दोस्त अमृत अरोड़ा के साथ। खैर, इस बार वो किसी के साथ नहीं हैं बल्कि अकेली दिखाई दीं। 
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक करीना कपूर खान इन दिनों अपने बेटे तैमूर को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। इस बार वो अपने लुक को लेकर खूब सूर्खियां बटोर रही हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि करीना ने कुछ अलग ही रूप अपनाया है तो आप गलत हो सकते हैं।
करीना तो बिल्कुल सिंपल ड्रेसअप में दिखाई दीं, पर तस्वीरें देखकर आपको इस बात पर यकीन हो जाएगा कि ये है उनका रिफ्रेंशिंग न्यू लुक। 
करीना हाल ही में महबूब स्टूडियो में स्पॉट की गईं। 
बेबो ने पिंक कलर का गॉगल पहना था। वहीं उनका स्टाइल बिल्कुल सिंपल था। टी-शर्ट और जींस वियर किया था।

करण जौहर अपनी बेटी का शाहिद कपूर की बेटी से ऐसा रिश्ता जोड़ना चाहते हैं

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। करन जौहर बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जो हर सितारे के गुड बुक्स में शामिल हैं। वह हर किसी के फ्रेंड हैं और रणबीर, आलिया, सिद्धार्थ, शाहरुख कई लोग उन्हें अपने बेस्ट फ्रेंड में से एक मानते हैं। करन ने तो अपने व्यवहार से सबको अपना दीवाना बना ही दिया है और अब वो चाहते हैं कि बॉलीवुड के आगे की जेनरेशन भी इसी तरह दोस्ताना व्यवहार रखे।
जाहिर है इसकी शुरुआत तो वह अपने घर से ही करेंगे। इसलिए तो उन्होंने यह घोषणा कर दी है कि उन्हें उस दिन का इंतजार रहेगा, जब उनकी बेटी रुही बड़ी हो जाये और उनकी दोस्ती शाहिद कपूर और मीरा कपूर की बेटी मीशा से हो जाये। जी हां, करण ने एक बातचीत में यह बात कही है कि उन्हें लगता है कि मीशा और रुही काफी अच्छी दोस्त बन सकती हैं। करण कहते हैं कि "मैं और मीरा इस बारे में काफी बात करते हैं और एक दूसरे को पेरेंटल एडवाइस भी देते हैं।" करण ने कहा है कि उन्होंने मीरा से यह बात कह दी है कि वह अपने बच्चों की दोस्ती करा कर रहेंगे और उन्हें लगता है कि दोनों बेस्ट फ्रेंड्स बन सकते हैं। करण ने आगे यह भी कहा कि उन्होंने तय किया है कि वह कभी भी हाइपर पेरेंट्स की तरह बर्ताव नहीं करेंगे और हमेशा शांत होकर ही दोनों बच्चों का पालन पोषण करना पसंद करेंगे। अब उनकी जिंदगी पहले से काफी बदल चुकी है। हर दिन सुबह उठ कर सबसे पहले अपने बच्चों को देखना काफी सुकून देता है।

इंदौर में स्कूल बस को मारी ट्रक ने टक्कर, 4 बच्चोंं की मौत, ड्राइवर की भी मौत

इंदौर।  इंदौर के बिचौली मर्दाना बायपास पर एक ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूल के 4 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में बस ड्...