Showing posts with label Bollywood news. Show all posts
Showing posts with label Bollywood news. Show all posts

Gurmeet Ram Rahim Want To Meet 10 Person In Jail List Issued

जेल में पत्नी से नहीं हनीप्रीत से मिलना चाहता है राम रहीम, लिस्ट में 10 का नाम

साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम अपनी पत्नी की बजाए हनीप्रीत से मिलने के इच्छुक है।

रोहतक। साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम अपनी पत्नी की बजाए हनीप्रीत से मिलने के इच्छुक है। रोहतक की सुनारियां जेल से एक सूची सिरसा के एसपी अश्विन शैणवी के पास भेज गई है। पढ़िए कौन-कौन है इस सूची में...
- गुरमीत राम रहीम अपनी मां नसीब कौर, बेटे जसमीत सिंह, बेटी चरणप्रीत, अमरप्रीत व हनीप्रीत, पुत्रवधु हुस्नप्रीत, दामाद शान-ए-मीत, रूह-ए-मीत, डेरा की प्रमुख मैनेजमेंट अधिकारी विपसना व दान सिंह से मिलना चाहता है।
- यह सूची वेरिफिकेशन के लिए सिरसा एसपी के पास पहुंची है। इस सूची की पुष्टि सिरसा के एसपी ने की है।
- सिरसा पुलिस को यह लिस्ट वैरिफाइ करने के लिए भेजी गई है।
हनीप्रीत अभी भी फरार
- वहीं हनीप्रीत अभी भी फरार बताई जा रही है। पुलिस लगातार उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
- हनीप्रीत को आखिरी बार 27 अगस्त को सुनारियां जेल के बाहर देखा गया था। यहां से वह एक गाड़ी में सवार होकर अज्ञात स्थान पर चली गई थी।
- पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी कर रखा है।
20 साल की सजा काट रहे हैं गुरमीत राम रहीम
- दो साध्वियों के रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को CBI की स्पेशल कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई थी। 
- कोर्ट ने राम रहीम पर कुल 30 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था। इसमें 15-15 लाख रुपए का जुर्माना दो रेप केस के लिए है। 14-14 लाख रुपए दोनों रेप विक्टिम साध्वियों को हर्जाने के रूप में देने होंगे। 
- सजा सुनाए जाने पर राम रहीम कोर्ट रूम में फूट-फूटकर रोने लगा था।
हिंसा के बाद 38 लोगों की हुई थी मौत
- 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट ने पंचकूला में डेरा चीफ को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया था। 
- जैसे ही डेरा चीफ को कोर्ट ने दोषी करार दिया तो उनके समर्थक भड़क गए थे। उन्होंने पंजाब, हरियाणा के पंचकूला, सिरसा, कैथल, फतेहाबाद और पानीपत में तोड़फोड़ व आगजनी की थी।
- इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस पूरे घटनाक्रम में 38 लोगों की मौत हुई थी। 
- 264 घायल हुए थे। हिंसा के बाद पुलिस ने 926 लोगों को गिरफ्तार किया था।
क्या है मामला
- अप्रैल 2002: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और तब के पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को एक साध्वी ने शिकायत भेजी।
- मई 2002:लेटर के फैक्ट्स की जांच का जिम्मा सिरसा के सेशन जज को सौंपा गया।
- दिसंबर 2002: सीबीआई ब्रांच ने राम रहीम पर धारा 376, 506 और 509 के तहत केस दर्ज किया।
- दिसंबर 2003: सीबीआई को जांच के निर्देश दिए गए। 2005-2006 के बीच में सतीश डागर ने इन्वेस्टिगेशन की और उस साध्वी को ढूंढा जिसका यौन शोषण हुआ था।
- जुलाई 2007:सीबीआई ने अंबाला सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट फाइल की। यहां से केस पंचकूला शिफ्ट हो गया और बताया गया कि डेरे में 1999 और 2001 में कुछ और साध्वियों का भी यौन शोषण हुआ, लेकिन वे मिल नहीं सकीं।
- अगस्त 2008: ट्रायल शुरू हुआ और डेरा मुखी के खिलाफ चार्ज तय किए गए।
- 2011 से 2016: लंबा ट्रायल चला। डेरा मुखी की ओर से अपीलें दायर हुईं।
- जुलाई 2016: केस के दौरान 52 गवाह पेश हुए। इनमें 15 प्रॉसीक्यूशन और 37 डिफेंस के थे।
- जून 2017: डेरा प्रमुख ने विदेश जाने के लिए अपील दायर की तो कोर्ट ने रोक लगा दी।
- 25 जुलाई 2017: कोर्ट ने रोज सुनवाई करने के निर्देश दिए ताकि केस जल्द निपट सके।
- 17 अगस्त 2017: बहस खत्म हुई और अब 25 अगस्त को फैसले का दिन तय किया गया।
- 25 अगस्त 2017:कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम तो दोषी करार दिया। 
- 28 अगस्त 2017: कोर्ट ने बाबा को 20 साल के लिए सश्रम कारावास सुनाई थी।

Japanese Princess Mako Gives Up Her Royal Status In Common Man Love

इश्क की खातिर जापान की राजकुमारी ने छोड़ी शाही जिंदगी, आम युवक से करेंगी शादी

जापान की राजकुमारी माको ने कहा कि उनकी (कोमुरो की) मुस्कान ‘‘सूरज की तरह’’ है.



तोक्यो: जापान की राजकुमारी माको को एक आम युवक से प्यार हो गया है. राजकुमारी ने भेदभाव को त्यागकर उसके साथ सगाई की घोषणा कर की. जापान के राजवंश में पुरूष सत्तात्मक प्रकृति को रेखांकित करने वाले कानून के मुताबिक राजकुमारी को इस सगाई की कीमत अपना शाही दर्जा खोकर अदा करना होगा. विवादास्पद परंपरा के तहत एक आम युवक से शादी के कारण अब माको शाही परिवार की सभी महिला सदस्यों की तरह मिलने वाला अपना शाही दर्जा खो देंगी. बहरहाल यह कानून शाही पुरूषों पर लागू नहीं होता है. माको (25) सम्राट अकिहीतो की सबसे बड़ी पोती एवं सम्राट के दूसरे पुत्र राजकुमार अकिशीनो की सबसे बड़ी बेटी हैं.

बहरहाल, टेलीविजन पर प्रसारित संवाददाता सम्मेलन में अपनी सगाई की घोषणा करते हुए उन्होंने देश को बताया कि वह वाकई में खुश महसूस कर रही हैं.
उन्होंने कहा, ‘मैं बचपन से इस बात से वाकिफ थी कि जब मैं शादी करूंगी तो मुझे अपना शाही दर्जा छोड़ना होगा. शाही परिवार के सदस्य के तौर पर मैंने हर संभव सम्राट की मदद और अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया. मैं अपने जीवन का आनंद ले रही हूं.’ विधि कंपनी में काम करने वाले उनके मंगेतर केई कोमुरो (25) ने कहा कि उन्होंने तीन वर्ष से अधिक समय पहले राजकुमारी को शादी का प्रस्ताव दिया था. उन्होंने माको को ऐसी शख्सियत बताया जो चुपचाप मानो चांद की तरह उन्हें देखती रहती हो.
राजकुमारी ने कहा कि उनकी (कोमुरो की) मुस्कान ‘सूरज की तरह’ है.

घोषणा को जुलाई में करने की योजना थी लेकिन उसी महीने देश के दक्षिणी क्षेत्र के भारी बारिश एवं बाढ़ से तबाह होने के चलते युगल ने इसे टालने का फैसला किया था.

इम्पीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि उनका विवाह वर्ष 2018 में होगा.
 

Thane Court On Chammak Challo Word

किसी महिला को अगर 'छम्मकछल्लो' कहा तो फंस जाएंगे मुश्किल में, जानें पूरा मामला

एक मजिस्ट्रेट ने पिछले सप्ताह शहर के एक निवासी को ‘अदालत के उठने तक’ साधारण कैद की सजा सुनाई थी और उस पर 1 रुपए का जुर्माना लगाया था.



ठाणे: हिन्दी भाषा के शब्द ‘छम्मकछल्लो’ का इस्तेमाल बॉलीवुड के गाने में तो आपको लुभावना लग सकता है, लेकिन असली जिंदगी में इस शब्द का इस्तेमाल करने पर आप कानूनी परेशानी में फंस सकते हैं. ठाणे की एक अदालत ने कहा है कि इस शब्द का इस्तेमाल करना ‘एक महिला का अपमान करने’ के बराबर है. शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘रॉ वन’ के एक हिट गाने में इस शब्द का इस्तेमाल हो चुका है.

एक मजिस्ट्रेट ने पिछले सप्ताह शहर के एक निवासी को ‘अदालत के उठने तक’ साधारण कैद की सजा सुनाई थी और उस पर एक रुपए का जुर्माना लगाया था. आरोपी के एक पड़ोसी ने उसे अदालत में घसीटा था. पड़ोसी महिला की शिकायत के अनुसार, 9 जनवरी 2009 को जब वह अपने पति के साथ सैर से लौट रही थी, तब उसे एक कूड़ेदान से ठोकर लग गई. महिला ने कहा कि यह कूड़ेदान उक्त आरोपी ने सीढ़ियों पर रखा था.

आरोपी इस दंपति पर चिल्लाने लगा और उन्हें कई चीजें कहने के बीच उसने महिला को ‘छम्मकछल्लो’कहकर पुकारा. इस शब्द से गुस्साकर महिला ने पुलिस से संपर्क किया, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया. तब महिला ने अदालत का रुख किया. 8 साल बाद, न्यायिक मजिस्ट्रेट आर टी लंगाले ने उनके मामले को उचित ठहराते हुए कि आरोपी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (शब्द, इशारे या किसी गतिविधि से महिला का अपमान) के तहत अपराध किया है.

मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा, यह एक हिंदी शब्द है. अंग्रेजी में इसके लिए कोई शब्द नहीं है. भारतीय समाज में इस शब्द का अर्थ इसके इस्तेमाल से समझा जाता है. आम तौर पर इसका इस्तेमाल किसी महिला का अपमान करने के लिए किया जाता है. यह किसी की तारीफ करने का शब्द नहीं है, इससे महिला को चिढ़ होती है और उसे गुस्सा आता है. 

Bobby Darling Files a Case Against Husband Ramneek Sharma

बॉबी डॉर्लिंग का आरोप, नशे में मारपीट और अननेचुरल सेक्स करता है पति


बॉबी डॉर्लिंग ने दिल्ली पुलिस में पति रमणीक के खिलाफ घरेलू हिंसा और अननेचुरल सेक्स का केस दर्ज कराया है।


मुंबई।बॉलीवुड एक्ट्रेस बॉबी डार्लिंग उर्फ पाखी शर्मा ने फरवरी, 2016 में भोपाल बेस्ड बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब बॉबी ने दिल्ली पुलिस में पति रमणीक के खिलाफ घरेलू हिंसा और अननेचुरल सेक्स का केस दर्ज कराया है। बॉबी के मुताबिक, रमणीक ने उनके साथ शराब के नशे में मारपीट की और साथ ही मेरी प्रॉपर्टी और पैसा भी छीन लिया। इतना ही नहीं वो कहता था कि मेरे हर दूसरे मर्द के साथ संबंध हैं। बॉबी ने कहा- मुझे इतना पीटता है कि कपड़ों में पेशाब कर देती हूं...

- एक पॉपुलर अखबार से बातचीत में बॉबी डार्लिंग ने पति रमणीक पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के फौरन बाद उसने मेरे पैसे से एसयूवी खरीदी। उसने मुझे मजबूर किया कि मैं उसे अपने मुंबई वाले फ्लैट में भी पार्टनर बना लूं।
- इतना ही नहीं उसने बिल्डिंग के गार्ड को मुझ पर नजर रखने के लिए पैसे भी दिए। ताकि वो मेरी हर एक हरकत की जानकारी उसे देते रहें।
- वो हमेशा मुझ पर नजर रखता था कि मैं किससे बात कर रही हूं किसके साथ घूम रही हूं। कई बार तो वो मुझे इतना मारता है कि मैं बच्चों की तरह रोती हूं और कपड़ों में पेशाब तक कर देती हूं।
- जब मैं इन बातों से तंग आ गई तो मैंने आपसी सहमति के साथ उससे तलाक लेने की बात की और कहा कि बदले में मुझे मेरा पैसा प्रॉपर्टी और कार चाहिए। 
- लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं है और मेरे साथ मारपीट करता है। मुझे मेरी प्रापॅर्टी वापस चाहिए और मैं उसे बेचकर वापस मुंबई शिफ्ट हो जाऊंगी।

The Whole Story Of Baba Ram Rahim's Close Honeypreet

सामने आया हनीप्रीत के गायब होने का सच, साथ जाने वाले ने बताई ये कहानी


मेरे पास 25 अगस्त की शाम को आर्य नगर रोहतक के रहने वाले संजय का फोन आया कि जेल तक कार लेकर जानी है।

रोहतक। गुरुमीत राम रहीम को भगाने की साजिश करने वाली हनीप्रीत को लेकर एक नया मामला सामने आया है। गायब होने से पहले हनीप्रीत ने जेल से निकलकर संजय नाम के शख्स के घर सीक्रेट मीटिंग की थी। इस बात का खुलासा हनीप्रीत को जेल लेने वाले जीतेंद्र नाम के एक व्यक्ति ने किया है। जीतेंद्र ने कही ये बातें...
- उसने बताया कि मैं सात महीने पहले डेरे से जुड़ा था। मेरे पास 25 अगस्त की शाम को आर्य नगर रोहतक के रहने वाले संजय का फोन आया कि जेल तक कार लेकर जानी है। यहां पिताजी आए हुए हैं।
- उनके साथ कुछ लोग आए हुए हैं, इन्हें छोड़कर आना है। यह बात सुनकर मैं बहकावे में आ गया और गाड़ी लेकर सुनारिया जेल तक गया। संजय के पास रिट्ज कार थी। मेरे पास फोर्ड । जेल में जाने को पुलिस ने वेरिफिकेशन किया।
- एसपी भी यहां पर आए थे। वेरिफिकेशन के दौरान रोहतक के संजय, हिसार के राजली के रहने वाले वेदप्रकाश व मैंने एक कागज पर सिग्नेचर किए। साथ ही फतेहाबाद पुलिस का एक कान्स्टेबल विकास वहीं पर था।
- यहां पर लिखित में हनीप्रीत ने बताया कि वह विकास के साथ फतेहाबाद जा रही है। इसके अलावा हम तीन लोगों ने भी सिग्नेचर किए। जेल से साढ़े 9 बजे निकले थे। इसके बाद हमने हनीप्रीत को संजय के घर छोड़ दिया। यहां पर पहले से इनोवा गाड़ी थी।
- संजय के घर पर एक घंटे तक तीनोें ने सीक्रेट मीटिंग की। इस बैठक में हनीप्रीत, विकास और वेदप्रकाश थे। मैं और संजय बाहर थे। संजय ने खाने के लिए पूछा लेकिन हनीप्रीत ने इंकार कर दिया। इसके बाद हनीप्रीत वहां से इनोवा कार में निकली।
- गोहाना रोड पर बने वीटा मिल्क प्लांट तक हम साथ-साथ चले। इसके बाद उन्होंने मुझे गोहाना बाईपास से वापस भेज दिया। उसके बाद मुझे कुछ पता नहीं कि वे कहां पर गए।
वीटी के बाद पुलिस ने जितेंद्र को पकड़कर जेल में भेजा
- जितेंद्र ने बताया कि मेरी गाड़ी की वीटी कर दी गई, चूंकि यह नंबर जेल तक पहले ही जा चुका था।
- इसके बाद एचआर-26 नंबर की कार को पुलिस तलाश रही थी और मैं और मेरा साढू कार से गोहाना बाईपास से ही लौट आए थे। इसके बाद हनीप्रीत की इनोवा और संजय की रिट्ज कार ही आगे गई। बाद में कोई सूचना नहीं मिली। जैसे ही वहां से लौट रहे थे तो बीच रास्ते में कार रुकवा ली गई और पुलिस ने कार की तलाशी ली।
- कार में अपनी सुरक्षा के लिए एक-दो डंडे थे तो पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर रुकवा लिया और बाद में सिविल लाइन थाने में ले गई।
- वहां से डीडीपीओ के पास पेश कर दुलीना झज्जर जेल भेज दिया। इसके बाद से संजय से बात भी नहीं हो पाई है।
कौन है हनीप्रीत
- हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है। हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत और विश्वास गुप्ता की शादी डेरा प्रमुख राम रहीम ने ही कराई थी।
- दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी अौर कुछ समय बाद हनीप्रीत ने राम रहीम से शिकायत की कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। इसके बाद राम रहीम ने साल 2009 में उसे गोद ले लिया।
- गुरमीत राम रहीम की खुद की दो बेटियां और एक बेटा है। उनके नाम अमनप्रीत, चमनप्रीत और जसमीत इंसा हैं।
- 2011 में विश्वास गुप्ता ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मुकदमा दायर कर राम रहीम के कब्जे से उसकी पत्नी यानी हनीप्रीत को मुक्त कराने की मांग की थी। गुप्‍ता ने राम रहीम पर हनीप्रीत के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया था।

गुरमीत राम रहीम की बेहद करीबी है हनीप्रीत
- हनीप्रीत राम रहीम के सबसे करीबियों में रही है। वह डेरा के कई महत्‍वपूर्ण फैसले लेने के साथ ही राम रहीम की फिल्‍मों को भी डायरेक्‍ट कर चुकी है।
- राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के दौरान वह कोर्ट रूम से लेकर जेल भेजे जाने तक साये की तरह राम रहीम के साथ नजर आई।

Ram Rahim Luxury Bedroom

10 लाख के बेड पर सोता था राम रहीम, विदेश से आते थे 'लाल-गुलाबी' चादर


रोहतक।साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक जेल में 20 साल की सजा काट रहे बाबा राम रहीम के किस्से एक-एक कर सामने आ रहे हैं। बाबा ने सिरसा में एक आलीशान रिजॉर्ट बनवा रखा था। उसी में वह हर तरह के कुकृत्यों को अंजाम दिया करता था। पहले तो इसे धर्म से जुड़े कामों के लिए बनाया गया था। लेकिन धीरे-धीरे इसी में वह अय्याशी करने लगा। इस रिजॉर्ट में बाबा का 40X40 का कमरा था जहां 10 लाख के बेड पर वह सोता था।बाबा के रिजॉर्ट में आते थे VIP लोग, एक दिन का देते थे लाखों किराया
- बाबा ने सिरसा में 91 एकड़ में 16 आलीशान विला बनाए हुए हैं। इनमें वह अपने शौक पूरे करता था।
- इस रिजॉर्ट के अंदर वो सब था जो किसी फाइव स्टार होटल में होता है। अालीशान बड़े-बड़े कमरे बने हुए थे, जिसमें लाखों का फर्नीचर है।
- इन विला में स्विमिंग पूल और जकूजी स्पा जैसी हर सुविधा है।
राम रहीम के बेड के लिए आते थे स्पेशल चादर
- बताया जाता है राम रहीम जिस कमरे में सोता था, उसके अंदर होम थिएटर से लेकर स्विमिंग पूल तक बना रखे थे।
- मीडिया के अनुसार बाबा जिस बेड पर सोता था, उसकी कीमत 10 लाख से ज्यादा थी। इसे विदेश में मंगवाया गया था।
- बताया जाता है कि बाबा जब भी यहां आता था तो इस बेड पर लाल या गुलाबी रंग की चादर बिछाई जाती थी।
- इस रिजॉर्ट में बाबा ने 58 कमरे बना रखे थे।
- राम रहीम इन कमरों को किराए पर भी देता था।
- राम रहीम यहां अक्सर मालिश करवाने और स्टीम लेने के लिए आता था।
- इस विला के एक कोने में लग्जरी स्विमिंग पूल बना हुआ है, जबकि दूसरी ओर हाई सिक्युरिटी ग्लास लगे हुए हैं।
- इस विला में लाखों की लाइट और मंहगी-महंगी कुर्सियां थीं, जिन पर सिर्फ गुरमीत ही आराम करता था।
- बाबा जब भी यहां आता, तब यहां उसके अलावा कुछ ही लोग रुकते थे, बाकी सभी लोगों को यहां से निकाल दिया जाता था।
- राम रहीम के आते ही इस विला के सारे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते थे।
इस रिजॉर्ट में VIP लोग आते थे
- यहां राजनीतिक हस्तियों और अन्य वीवीआईपी लोगों को ठहराने का इंतजाम भी होता था।
- बाबा का यह रिजॉर्ट सिर्फ अय्याशी का ठिकाना ही नहीं था, बल्कि वह यहां से रेवेन्यू भी जनरेट करता था।
- इस रिजॉर्ट में कमरों की पांच कैटेगिरी थी, जिसके अंदर प्रीमियम रूम से लेकर लग्जरी रूम होते थे।

‘बिग बॉस’: शिल्पा शिंदे ने मांगी भारी रकम!


इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। टीवी पर इसके टीजर दिखाई दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक इस सीजन में शो के मेकर्स चाह रहे हैं कि पूर्व ‘भाबी जी’ यानी शिल्पा शिंदे इस सीजन में नजर आएं।
लेकिन मामला फीस पर फंसा हुआ है। खबरों के मुताबिक शिल्पा शिंदे भी इस शो में जाने की इच्छा रखती हैं लेकिन उनकी मांग भी काफी है। खबर में बताया गया है ‘रियलिटी शो के निर्माता चाहते हैं कि शिल्पा शिंदे शो में आएं क्योंकि वह सुंदर हैं, टैलेंटेड हैं और गुस्सैल भी हैं।
उनके साथ विवादों का भी लेना-देना रहा है और सबसे बड़ी बात उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इतना होने का बावजूद भी वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं।
क्योंकि उन्होंने 20 लाख रुपए साइनिंग फीस मांगी है और इसके बाद 4 लाख रुपए रोजाना चाहिए। इस वर्ष भी सलमान खान इसे होस्ट कर रहे हैं।

करण जौहर अपनी बेटी का शाहिद कपूर की बेटी से ऐसा रिश्ता जोड़ना चाहते हैं

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। करन जौहर बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जो हर सितारे के गुड बुक्स में शामिल हैं। वह हर किसी के फ्रेंड हैं और रणबीर, आलिया, सिद्धार्थ, शाहरुख कई लोग उन्हें अपने बेस्ट फ्रेंड में से एक मानते हैं। करन ने तो अपने व्यवहार से सबको अपना दीवाना बना ही दिया है और अब वो चाहते हैं कि बॉलीवुड के आगे की जेनरेशन भी इसी तरह दोस्ताना व्यवहार रखे।
जाहिर है इसकी शुरुआत तो वह अपने घर से ही करेंगे। इसलिए तो उन्होंने यह घोषणा कर दी है कि उन्हें उस दिन का इंतजार रहेगा, जब उनकी बेटी रुही बड़ी हो जाये और उनकी दोस्ती शाहिद कपूर और मीरा कपूर की बेटी मीशा से हो जाये। जी हां, करण ने एक बातचीत में यह बात कही है कि उन्हें लगता है कि मीशा और रुही काफी अच्छी दोस्त बन सकती हैं। करण कहते हैं कि "मैं और मीरा इस बारे में काफी बात करते हैं और एक दूसरे को पेरेंटल एडवाइस भी देते हैं।" करण ने कहा है कि उन्होंने मीरा से यह बात कह दी है कि वह अपने बच्चों की दोस्ती करा कर रहेंगे और उन्हें लगता है कि दोनों बेस्ट फ्रेंड्स बन सकते हैं। करण ने आगे यह भी कहा कि उन्होंने तय किया है कि वह कभी भी हाइपर पेरेंट्स की तरह बर्ताव नहीं करेंगे और हमेशा शांत होकर ही दोनों बच्चों का पालन पोषण करना पसंद करेंगे। अब उनकी जिंदगी पहले से काफी बदल चुकी है। हर दिन सुबह उठ कर सबसे पहले अपने बच्चों को देखना काफी सुकून देता है।

इंदौर में स्कूल बस को मारी ट्रक ने टक्कर, 4 बच्चोंं की मौत, ड्राइवर की भी मौत

इंदौर।  इंदौर के बिचौली मर्दाना बायपास पर एक ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूल के 4 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में बस ड्...